कानपुर में दो जगह अवैध निर्माणों पर गरजा बुलडोजर

कानपुर में दो जगह अवैध निर्माणों पर गरजा बुलडोजर, केडीए ने 16.08 करोड़ की जमीन कराई खाली
Wed, 06 Apr 2022
कानपुर में केडीए उपाध्यक्ष के एक्शन के बाद प्राधिकरण के अफसर भी हरकत में आ गए है। प्रेरणा विहार बर्रा दो में कब्जेदारों से अपनी 16.08 करोड़ रुपये की जमीन खाली कराई। साथ ही सिविल लाइंस में नक्शे के विपरीत बने निर्माण को गिरा दिया। साथ ही अवैध बन रहे निर्माणों को नोटिस दी जा रही है।

केडीए उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह के आदेश पर अभियंत्रण और प्रवर्तन दस्ते की संयुक्त टीम बर्रा-2 क्षेत्र में स्थित प्रेरणा विहार पहुंची। यहां पर हाईवे की नौ मीटर सर्विस रोड से लगी हुई 24 सौ वर्ग मीटर व्यावसायिक जमीन केडीए की है। इसमें चार भूखंड है। दस्ते को देखकर पहले लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन फोर्स के चलते विरोध नहीं कर पाए। दस्ते ने यहां पर बने अवैध निर्माण को गिरा दिया।जमीन को कब्जा में ले लिया। उपाध्यक्ष ने आदेश दिए है कि भूमि के दस्तावेजों का परीक्षण कराके नीलामी कराई जाए। इसी कड़ी में जोन एक का दस्ता सिविल लाइंस स्थित परिसर संख्या 15/58 पार्ट पहुंचा। 110 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तारीख, खालिद व अन्य द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत पंचम तल पर पूर्व निर्मित कालम पर शटङ्क्षरग लगाकर निर्माण कराने की तैयारी की जा रही थी दस्ते ने इसको तोड़ दिया। उपाध्यक्ष ने दस्ते को आदेश दिए है कि नक्शे के विपरीत बन रहे निर्माणों को सील कर दिया जाए।

सील के बाद दो दिन में 2.62 करोड़ रुपये शमन शुल्क जमा

केडीए के दस्ते ने शमन शुल्क न जमा करने और निर्माण करने को लेकर मैकरावर्ट गंज में मेसर्स प्रगति स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड की द्वारा बनाई जा रही 11 मंजिला बन रही इमारत चार अप्रैल को सील कर दी। सील करने के दो दिन बाद बिल्डिर ने द्वारा प्राधिकरण में शमन शुल्क 2,62,18,050 रुपये चेक से बुधवार को जमा करा दिया। इस अवैध निर्माण को रोकते हुये प्राधिकरण द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व शमन शुल्क जमा कराये जाने के लिए नोटिस दिया गया था परन्तु एक वर्ष व्यतीत व्यक्त हो जाने के बाद शमन शुल्क का भुगतान नहीं किया गया बल्कि निर्माण कार्य तेजी कराया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *