मुंगीसापुर कस्बे के पुखरायां टेंपो स्टैंड के पास साइकिल मरम्मत की दुकान में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे साइकिल दुकानदार का करीब 80 हजार का नुकसान हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच पड़ताल की है।
मुंगीसापुर निवासी मूक बधिर वाहिद की साइकिल मरम्मत की दुकान पुखराया टेंपो स्टैंड के पास स्थित है। जहां वह टिनशेड की दुकान में टायर ट्यूब व अन्य उपकरण रखकर साइकिल की मरम्मत का कार्य करते हैं। बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में कूड़े के ढेर से उनकी दुकान में आग लग गई। तेज लपटें दुख आसपास के दुकानदारों ने उनके घर पर सूचना भिजवाई। पानी डालकर जब तक आग काबू करते पूरा माल जल गया। लेखपाल सर्वेश ने क्षति आकलन किया है और रिपोर्ट तहसील भेजी।
