दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है. मुंबई के पीजी हिंदुजा अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसें लीं. वो लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. हाल ही में उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था.l

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर में मोहम्मद युसूफ खान के रूप में हुआ था. 1930 के दशक में परिवार के मुंबई आने के बाद, दिलीप कुमार ने एक्टिंग में अपना लक आजमाया. देविका रानी ने उन्हें पहला ब्रेक दिया था. रानी ने ही उन्हें अपना नाम बदलकर दिलीप कुमार रखने को कहा था.दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. 6 दशक में दिलीप कुमार ने 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया.

‘शहीद’, ‘मेला’, ‘अंदाज’, ‘देवदास’, ‘मधुमति’ और ‘मुगले-आजम’ जैसी फिल्मों ने उन्हें अपार सफलता दी.

भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दिलीप कुमार को साल 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. 1994 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. 1998 में पाकिस्तान ने दिलीप कुमार को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से नवाजा. साल 2015 में भारत सरकार ने दिलीप कुमार को पद्म विभूषण से सम्मानित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *