राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज दिव्यांग राहुल कुमार की जमीन पर भू – माफिया सत्य प्रकाश मिश्रा द्वारा पुलिस की सह पर जबरन दबंगयी के बल पर कब्जा करने व उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज की मांग को लेकर पुलिस अधिक्षक ग्रामीण को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की| राहुल कुमार दिव्यांग है और सरकार ने उनके पिता को पटट्टे पर जमीन दिया था| खाली जमीन देख भू – माफिया सत्य प्रकाश मिश्रा की नियत खराब हो गयी और सौ रूपये की फर्जी लिखा पढ़ी के आधार पर जमीन पर खुदाई कर कब्जा करने लगे| जिसका बिरोध राहुल कुमार ने किया तो उनके साथ मार पीट गाली गलौज की पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है| ऐसे में एक बड़ा सवाल ये उठता है कि प्रदेश में योगी सरकार द्वारा बनने के बाद सबसे पहले शिकंजा भू माफियाओं पर ही तथा जा रहा है जिसके चलते अब सीएम योगी को बाबा बुलडोजर के नाम से भी बुलाया जा रहा है बावजूद इसके कानपुर में भू माफियाओं के हौसले काफी बुलंद है जहां पर दिव्यांग की जगह पर अवैध रूप से यह भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं इस पूरे मामले में सबसे चौका देने वाली बात यह है कि दिव्यांग के आरोप के मुताबिक यह सब पुलिस की सय पर हो रहा है
आज पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने ज्ञापन लेते हुए दिव्यांग को इस पूरे प्रकरण में जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है
