जगन्नाथ रथयात्रा 12व 13 जुलाई को इस वर्ष भी नहीं निकलेगी

आगामी 12 व 13 जुलाई को जगन्नाथपुरी की तरह कानपुर मे श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की दो दिवसीय रथयात्रा का आयोजन होना था इस आयोजन के संबंध में आज कलेक्टरगंज थाने में रथयात्रा के तीनो मन्दिर के आयोजकों के साथ पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें दिनांक 12 जुलाई को श्री जगन्नाथ रथयात्रा प्रबंध सीमित मंदिर बाई जी एवं 13 जुलाई को मन्दिर श्री जगन्नाथ जी महाराज (बिरजी भगत) एवं श्री उमा जगदीश मंदिर की रथयात्रा निकालनी थी लेकिन तीनों रथयात्रा कमेटी के आयोजकों ने आपस में विचार-विमर्श करके यह निर्णय लिया की कोरोना महामारी व कोरोना की तीसरी लहर डेल्टा+ वेरिएंट के बढते प्रकोप को देखते हुए इस वर्ष भी रथ यात्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा एवं 12 जुलाई आषाढ़ सुदी द्बितीय को प्रातः मंदिरों में होने वाले दर्शन भी भक्तों को नहीं होंगे। लेकिन मंदिर की समस्त अनुष्ठान व श्रंगार वैदिक रीति के अनुसार सदैव की तरह ही कोरोना गाइडलाइन नियमों का पालन करते हुए मंदिर के अंदर ही संपन्न होंगे किसी अन्य व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

भक्तों को श्री जगन्नाथ जी बहन सुभ्रद्रा एवं दाऊ बलभ्रद जी के आनलाइन फेसबुक व वाट्सएप के माध्यम से प्रभु के दर्शन होंगे। रथयात्रा से जुड़े ज्ञानेन्द्र विश्नोई ने बताया लगभग 212 वर्षों मे लगातार दूसरी बार रथयात्रा नहीं निकलेगी।
थाने मे हुई मीटिंग मे सहायक पुलिस आयुक्त श्री सुक्ष्म प्रकाश कलक्टर गंज,संजीव कुमार मिश्रा इस्पेक्टर कलक्टर गंज,प्रेम शंकर SSI बादशाही नाका रथयात्रा आयोजकों ज्ञानेन्द्र कुमार रथयात्रा सहयोगी, जगन्नाथ मन्दिर बाई जी के श्री मोहन लाल गुप्ता (अध्यक्ष) ज्ञान प्रकाश ओमर (महामंत्री); बिरजी भगत मन्दिर के ज्ञानेन्द्र गुप्ता(प्रबंधक/सर्वराहकार), गोपाल जी गुप्ता (सहप्रबंधक), अम्बरीष गुप्ता एवं श्री उमा जगदीश मन्दिर के सन्त गोपाल गुप्ता (अध्यक्ष), सुरेश चन्द्र गुप्ता (महामंत्री), रज्जन लाल गुप्ता, बिहारी लाल गुप्ता, गोपाल कृष्ण गुप्ता उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *