कानपुर। लक्ज़री व आधुनिक गाड़ियों के मालिकों के लिए इंडियन ऑयल ने कानपुर में octane 100 पेट्रोल की सप्लाई कर दी है ।
इस तरह पेट्रोल की कीमत लगभग रुपया 145 प्रति लीटर होगी ये माना जाता है कि इस पेट्रोल के प्रयोग से गाड़ियों में pickup, मेंटेनेंस , average इत्यादि में काफी सुधार होगा ।
उत्तर प्रदेश में नोएडा व आगरा के बाद अब कानपुर में इस पेट्रोल की बिक्री की जाएगी ।
मानक बी6 होने की वजह से इससे प्रदूषण काफी हद तक काम हो जाता है।
शुरूआत में इसे हर्ष नगर पेट्रोल पंप से बिक्री होगी जहां पर शुरुआत के लिए 16000 लीटर पेट्रोल की पहली खेप पहुँच गई है पेट्रोल पंप के मालिक के द्वारा अभी इसे बिक्री के लिए उपलब्ध होने में 2-3 दिन लगेंगे ।
