कानपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी का मंगलसूत्र लूट ले गए लुटेरे

कानपुर की बड़ी खबरें

2. कानपुर में हेड कांस्टेबल की पत्नी का मंगलसूत्र लूट ले गए लुटेरे

बर्रा के अंबेडकर नगर में गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो युवक हेड कांस्टेबल की पत्नी का मंगलसूत्र लूट ले गए। जबकि उनकी चेन टूटकर गिरने से वह बच गई। घटना की सूचना पर पहुंची बर्रा पुलिस ने एक स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो बाइक सवार की धुंधली फुटेज मिली। अंबेडकर नगर निवासी सतीश कुमार कटियार इटावा पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल हैं। यहां उनकी पत्नी दीपशिखा बेटे संग रहती हैं। दीपशिखा ने बताया कि गुजैनी गांव स्थित श्यामा मइया मंदिर में भागवत कथा चल रही है। गुरुवार दोपहर को वह कथा सुनने जा रही थी। तभी अंबेडकर नगर स्थित एसपीडी विद्यालय के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र लूट लिया, जबकि साथ में रही चेन टूटने से वह लुटेरों के हाथ नहीं लगी और बच गई। शोर मचाने पर लोग लुटेरों को पकडऩे के लिए दौड़े, लेकिन लुटेरे गलियों से होकर भाग निकले। लोगों ने सूचना कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जहां बाइक सवार दो युवकों की धुंधली फुटेज मिली। पुलिस फुटेज की मदद से लुटेरों को पकडऩे का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

3. कानपुर में आज नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

पेट्रोल व डीजल के दामों में गुरुवार को स्थिरता दर्ज की गई, लगातार 16 दिन में 14 बार रेट में वृद्ध के बाद 17वें दिन थोड़ी राहत रही। 22 मार्च से पेट्रो मूल्यों में शुरू हुई वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी बना है, फिलहाल अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि बीते 17 दिन में पेट्रोल के रेट शत पार कर चुका है तो डीजल के दाम भी करीब पहुंच गए हैं। अबतक पेट्रोल का दाम करीब दस रुपये और डीजल के दाम में 10.02 रुपये बढ़ चुका है। गुरुवार को रेट नहीं बढ़ने से राहत महसूस की जा रही है, वहीं बीते बुधवार को पेट्रोल में 80 पैसे और डीजल में 68 पैसे की वृद्धि हुई थी। कानपुर शहर में पेट्रोल का दाम 104.96 रुपये प्रतिलीटर और डीजल का दाम 96.54 रुपये प्रतिलीटर हो गया था, जो दूसरे दिन गुरुवार को भी लागू रहा।

4. कानपुर के उप निदेशक सूचना पर महिला कर्मी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट

कानपुर में सुधीर कुमार उप निदेशक सूचना के पद पर तैनात हैं और उन्हें उन्नाव जनपद में आहरण वितरण अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे हैं। उनपर आरोप है कि वह उन्नाव कार्यालय में आए और विभागीय कर्मियों के साथ शराब पी। इसके बाद कार्यालय में मौजूद रहीं जिला सूचना कार्यालय की महिला कर्मी से बदनीयती से छेड़छाड़ और अभद्र हरकत की। इसकी शिकायत डीएम तक पहुंची तो उन्होंने प्राथमिक जांच कराई। प्राथमिक जांच में मामला पुष्ट होने पर डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। इसके साथ ही उप निदेशक सूचना के साथ रहे अन्य कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई करने का आदेश दिया।

5. अभद्रता और मारपीट पर दारोगा और तीन सिपाही निलंबित

कर्वी कोतवाली के एक दारोगा और तीन सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि एसपी ने उनपर ये कार्रवाई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी के मामले में की है। आरएसएस पदाधिकारी एक विवाद को लेकर कोतवाली गए थे, जहां उनसे अभद्रता व मारपीट करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक धवल जायस वाल ने बताया कि एक व्यक्ति से मारपीट और अभद्रता करने में बुधवार की शाम को कर्वी कोतवाली के उप निरीक्षक चंद्र मणि पांडेय सिपाही हरिओम, शरद व अभिषेक को निलंबित कर दिया है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर गाली गलौज, छीना झपटी व मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच एएसपी शैलेंद्र कुमार राय को सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर मामले में संघ का कोई पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *