कार्य बहिष्कार करेंगे सिकंदरा तहसील के अधिवक्ता

सिकंदरा तहसील में एसडीएम से नाखुश होकर बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने विरोध जताया। शिकायती ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। अधिवक्ताओं का कहना है कि सुधार न हुआ तो शुक्रवार से हड़ताल कर कार्य बहिष्कार करेंगे।

तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कटियार ने आरोप लगाया कि एसडीएम अधिवक्ताओं के वाद मामले में निस्तारण कराने के लिए अड़ियल रवैया अपनाते हैं। तारीख लेने जाने के लिए कार्यालय का कभी दरवाजा बंद कर लिया जाता है। अधिवक्ताओं का आना जाना भी मुश्किल हो रहा है। इससे लोगों में रोष है कि समय से काम नहीं हो पा रहे। अब आर पार की लड़ाई अधिवक्ता हित के लिए होगी। शुक्रवार से कार्य बहिष्कार की चेतावनी देते मामले की जानकारी पत्र से जिलाधिकारी को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *