उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अगले 24 घंटे के अंदर आपको उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई से पहले बारिश शुरू हो जाएगी। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून की बरसात अब लगातार उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी। उधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 शहरों के तापमान की डिटेल जारी की है। फर्रुखाबाद का फतेहगढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन शहरों में हो चुकी है बरसात
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सबसे ज्यादा मानसून की बरसात हुई है। 82% पानी बहराइच जिले में गिर चुका है। इसके बाद गोरखपुर में 81% पानी गिर चुका है। फुरसतगंज में 67% बरसात हो चुकी है। प्रयागराज में 63 % बारिश हो चुकी है। झांसी में 61% बरसात हो चुकी है। वहीं, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 69% पानी गिर चुका है। मानसून की शुरुआत से लेकर अभी तक यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सामान्य से 20% ज्यादा बारिश इन शहरों में हुई हैं।
मौसम विभाग में नेपाल से सटे हुए 4 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इसमें बहराइच, श्रावस्ती, महाराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर शामिल हैं। मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी करते हुए आसार जताए हैं कि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इन जिलों में हवा चलेगी और गरज बरस के साथ बारिश होगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की शुरुआत में हुई बरसात के बाद बीते 9 दिनों के बाद उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। 9 जुलाई तक मऊ, प्रयागराज, कानपुर, पीलीभीत, मैनपुरी, हाथरस जैसे जिलों में बरसात होंगी।
