कानपुर देहात जिले में अलग अलग क्षेत्र में बीएसफ जवानों संग पैदल गश्त कर पुलिस ने जनता को सुरक्षा का अहसास कराया। वहीं रूरा में ठेला दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई।
गुरुवार सुबह सीओ अकबरपुर प्रभात सिंह के नेतृत्व में बीएसफ जवान व रूरा थानाध्यक्ष अनूप कुमार निगम, कस्बा इंचार्ज प्रभाकर यादव ने थाना परिसर से डेरापुर रोड, बस स्टाप चौराहा, अकबरपुर रोड, दुर्गा मंदिर, नहरपुल, गुटैहा, बंबा पुलिया सहित अन्य रूट पर पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। लोगों को पुलिस हेल्प लाइन के बारे में बताया। वहीं नहर पुल में खड़ी दोनों ओर फलों की ठेलियों व आड़े तिरछे खड़े आटो से पैदल राहगीरों व कई ते छात्र छात्राओं की भीड़ से जाम की समस्या को लेकर सीओ ने नाराजगी जताई। दुकानदारों को सड़क से हटाकर दुकान लगाने को कहा। लोगों से कहा कि कुछ असामाजिक तत्व एक दूसरे के त्योहारों में धार्मिक उन्माद भड़का कर माहौल को खराब करने की कोशिश करते हैं जिससे सामाजिक संतुलन बिगड़ने का अंदेशा बना रहता है। लोग ऐसे लेागों से सतर्क रहे और पुलिस को सूचना दें। उधर गजनेर थाना प्रभारी शिवप्रकाश के नेतृत्व में कई गांव में बीएसएफ जवानों के साथ गांव में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। दुआरी, गगंरौली, सरवनखेड़ा समेत कई गांव में गए। इस दौरान पामा चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल, नरेन्द्र मिश्रा, वीरेंद्र पाल रहे।
