प्रेमी युगल को जीआरपी ने पकड़ा

झींझक रेलवे स्टेशन पर एक प्रेमी युगल को जीआरपी व मंगलपुर पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को समझाने के बाद स्वजन के हवाले किया गया।

शुक्रवार की सुबह 112 नंबर पर मंगलपुर थाना के एक गांव के एक व्यक्ति ने झींझक रेलवे स्टेशन से गोमती एक्सप्रेस पर सवार होकर प्रेमी युगल के दिल्ली भागने की दी। इसके बाद जीआरपी व झींझक चौकी पुलिस ने गोमती एक्सप्रेस आते ही स्टेशन के दोनों तरफ चौकसी बढ़ा दी। इसके बाद जैसे ही ट्रेन आई खानपुर रोड की तरफ से प्रेमी युगल प्लेटफार्म पहुंचे तभी जीआरपी के हेड कांस्टेबल कश्मीर सिंह व झींझक चौकी के कांस्टेबल विशाल सिंह ने दोनों को पकड़ लिया है। और बाद में दोनों को झींझक चौकी ले जाया गया। जहां पर स्वजन को बुला कर दोनों को सिपुर्द किया गया। दो दिन पहले ही ग्रोथ सेंटर गजनेर के पास प्रेमी युगल ने जान दी थी इसके बाद से स्टेशनों व आसपास सतर्कता रखी जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *