ट्रैक्टर निकलते ही धंसी इंटर लाकिंग सड़क

रूरा क्षेत्र के हसनापुर गांव के मजरा ठकुरन गढ़ेवा गांव हाल ही में बनी इंटरलाकिंग सड़क से ट्रैक्टर निकलते ही धंस गई। गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।

गांव के लोगों ने बताया कि प्रधान ने हाल ही में इंटरलाकिंग सड़क बनवाई है बिल्डिंग मैटेरियल का सामान लादकर निकले ट्रैक्टर से कई मीटर तक सड़क धंस गई है।

धर्मपाल ने बताया कि निर्माण में गड़बड़ी की आशंका पर एक सप्ताह पूर्व डीएम से शिकायत की गई थी लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामपंचायत अधिकारी अंशिका सिंह ने बताया कि प्रधान को तय मानक के अनुसार ही निर्माण कराने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *