रसूलाबाद में नगर पंचायत पर जमीन कब्जाने व खनन का आरोप लगाकर जान देने वाले किसान इंद्रपाल भदौरिया प्रकरण में पुलिस लगातार सुराग लगाने में लगी है। स्वाट टीम ने 
नगर पंचायत प्रतिनिधि मोईन खान को पूछताछ के लिए उठाया है। बाकी की भी तलाश हो रही।तीन अप्रैल को सुबह सुभाष नगर में किसान इंद्रपाल भदौरिया ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने नगर पंचायत पर उनके बाग की जमीन पर खनन कर जबरन तालाब खोद दिए जाने व कब्जे का आरोप लगाकर आत्महत्या की थी। इसका सुसाइड नोट भी मिला था। जाम लगा काफी हंगामा किया गया था। मामले में उनके पुत्र अंकुर सिंह भदौरिया की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आत्महत्या दुष्प्रेरण का मुकदमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजरानी दिवाकर, प्रतिनिधि मोइन खान, ईओ दिनेश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ लिपिक अमित बाबू, नगर पंचायत कर्मी आनंद खरे व सपा नेता अकील अहमद पट्टा के विरुद्ध दर्ज किया गया था। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को स्वाट टीम ने कानपुर नगर से मोईन खान को पकड़ लिया है। उसे कहीं रखकर मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं बाकियों की तलाश में भी टीमें जुटी हैं। थाना प्रभारी रसूला बाद प्रमोद शुक्ला के अनुसार पुलिस जांच तेजी से चल रही।
2022-04-08
