आज गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत प्राथमिक कन्या विद्यालय शास्त्री नगर में कन्या पूजन करके उनको फल आदि देकर कार्यक्रम का आयोजन किया।
विधायक ने बताया कि स्वयं के द्वारा गोद लिए विद्यालय में कन्याओं का पैर धुलकर और उनका टिकारचंन करके दही जलेबी खिलाकर कन्या भोज कराया और विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पेंसिल बॉक्स देकर दही जलेबी लॉलीपॉप मिष्ठान आदि खिलाकर बच्चों को प्रफुल्लित किया।
विधायक ने बताया कि समय-समय पर बच्चों के मनोरंजन से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बच्चों को घुमाने ले जाने से लेकर उनको शिक्षा के प्रति आकर्षित करने से संबंधित कार्यक्रमों को लगातार किया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि विद्यालय की संख्या को एवं व्यवस्थाओं को बहुत ही सुंदर किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं गौरव ठाकुर एवं अजीत श्रीवास्तव तथा रंजीता पाठक एवं पूनम कपूर एवं सुमन सक्सेना एवं अरविंद सिंह एवं प्रेम सिंह तथा विद्यालय की प्रिंसिपल कीर्ति गुप्ता तथा अन्य स्टाफ उपस्थित थे
विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
09/03/2022

2022-04-09
