कानपुर-आज दिनांक 9/4/ 2022 को महिला हेल्प डेस्क थाना रेल बाजार पर पति पत्नी का विवाद जो लगभग विगत 2 वर्षो से चल रहा था।वो रिश्ते जो लगभग दो वर्षों से बिगड़े चल रहे थे आज बन गए।
आज दो वर्षों से पति पत्नी के बिगड़े हुए रिश्ते का एक मामला जो लगभग दो वर्षों से चल रहा था थाना रेलबाजार में आया मौके पर मौजूद वरिष्ठ उप-निरीक्षक थाना रेल बाज़ार मोहम्मद नईम खान ने महिला आरक्षी विजयलक्ष्मी के साथ मिलकर मिलकर मामले को बहुत ही सूझ-बूझ से समझा।
वरिष्ठ उप-निरीक्षक मोहम्मद नईम खान ने दो दोनों पक्षों की बात सुनकर दोनो को भली भांति समझाया दोनों पक्षों पर उनके समझाने का असर हुआ दोनो ने हंसी खुशी के साथ एक साथ रहने का वादा किया एक लिखित समझौता थाना कार्यालय को दिया जिस पर यह अंकित किया गया कि दोनों पक्ष किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते हैं।
समझौते में दोनों पक्षों के परिजन भी मौजूद रहे।
