कानपुर । सनातन मन्दिर चेतना सोसायटी आगामी 11 अप्रैल,22 दिन सोमवार को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक एक विशेष कार्यक्रम रामत्व से रामराज्य एक सनातन यात्रा आयोजित कर रही है।
इस आयोजन में वैदिक धर्म के ज्ञानी सन्तों, विद्वानों, संगीतकारों एवम नवयुवकों की पूरी सहभागिता रहेगी। इस कार्यक्रम की उपयोगिता यह है कि देश में एक ठोस सन्देश प्रवाहित हो कि हमारा देश श्रेष्ठ तभी हो सकता है जब हम राम को न केवल आदर्श मानें वरन उनके सभी आदर्श आत्मसार कर लें। एक-एक करके उनका अपने-अपने जीवन में उतारते रहें। तभी सच्ची राम राज्य की स्थापना होगी।
2022-04-09
