फिटनेस बाल में वी पी एम जी इंटर कालेज ने जीती ट्राफी

चंद्रा ट्राफी फिटनेस बाल

फिटनेस बाल में वी पी एम जी इंटर कालेज ने जीती ट्राफी
————————————————–
कानपुर ।श्री राम सेवा मिशन द्वारा आयोजित चंद्रा ट्राफी फिटनेस बाल प्रतियोगिता में वी पी एम जी इंटर कालेज मंधना ने चंद्रा क्लब 3-1 को हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया ।वी पी एम जी इंटर कालेज मैदान मंधना में खेले गए फाइनल मुकाबले में हरफनमौला खिलाडी अर्पित ने दो फिटनेस व हर्षित ने एक फिटनेस कर जीत में अहम भूमिका अदा की।चंद्रा क्लब की ओर से आयुष एक मात्र खिलाड़ी रहे जो फिटनेस कर सके।

इससे पूर्व खेले गए सेमी फाइनल में चंद्रा क्लब ने टाईगर क्लब 2-0 को और वी पी एम जी ने सोनेट क्लब को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था ।
विजेता टीम को संघ के सचिव राकेश गुप्ता ने चमचमाती ट्राफी वीजे व उपविजेता टीम को प्रदान की।इस अवसर पर हिमांशु वर्मा, रेफरी ओ पी सिंह असद जी के गोस्वामी उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *