महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महाराजपुर से राजापुर तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कार्य चल रहा था लेकिन लगभग 11 महीने से सड़क निर्माण कार्य बंद है कारण कारण दिखाया जा रहा है कि ठेकेदार की मृत्यु हो जाने के कारण कार्य बंद है लेकिन आखिर कब तक यह कार्य बंद रहेगा कब तक गर्भवती और प्रसूति महिलाओं परेशान होती है और आम जनमानस समस्याओं का शिकार होते रहेगा कई गांवों का मुख्य मार्ग होने की वजह से दिनभर आवागमन राहगीरों का बना रहता है रास्ता खस्ताहाल होने के चलते राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं शिकायतों के बावजूद अभी तक सड़क का हाल बुरा है प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है जिसमें ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
2022-04-10
