न्यू लाइफ चर्च काकादेव मैं पाम संडे के खास अवसर पर आराधना सभा की गई

कानपुर l पादरी डायमंड यूसुफ ने अपने प्रवचन में पाम संडे के महत्व को बताया उन्होंने बताया कि आज से 2000 वर्ष पूर्व यीशु मसीह यरूशलम में जब प्रवेश करते हैं उसी दौरान यहूदी लोग अपने घरों से निकलकर येशु मसीह का खजूर की डालियों को लहराते हुए और प्रभु यीशु की महिमा के हो सन्ना हो सन्ना के गीत गाते हुए उनका भव्य स्वागत किया गया और उसके पांचवे दिन प्रभु यीशु मसीह को सलीबी मौत दे दी गई उस दिन से लेकर आज तक जो प्रभु यीशु मसीह पर विश्वास करते हैं वह लोग ईस्टर रविवार से पूर्व संडे को पाम संडे पर्व के रूप में मनाते हैं पाम संडे पर्व के शुभ अवसर पर प्रभु के भक्ति में गाए हुए गीत “देखो देखो कोई आ रहा है कैसा जलवा मसीहा आ रहा है आंखें अपनी उठा कर तो देखो कैसी शान से मसीह आ रहा है ” इन गीतों को गाते हुए परमेश्वर की महिमा मंडल की गई मुख्य रूप से पादरी महेश चंद्र , राहुल जेम्स , सुमित मेसी ,आरती चंद्रा, शिल्पा जेम्स, आदि लोग मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *