जिलाधिकारी अपडेट 10 अप्रैल 2021 कानपुर नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, डॉ0 नेपाल सिंह ने बताया कि कल दिनांक 11 अप्रैल 2022 को जनपद कानपुर नगर के 167 स्थानों पर कोविड वैक्सीनेशन कैंपो का आयोजन किया जायेगा। स्कूलों में 12 सेन्टर बनाए गए है जिसमें 1400 डोज लगाई जायेगी। । 15 से 18 वर्ष आयु के लोगो के लिए प्रथम द्वितीय हेतु 38 सेन्टर बनाए गए है जिनमें डोज 5700 लगाई जायेगी। 12 वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए 49 सेंटर बनाए गए हैं जिसमें 6900 डोज लगाई जायेगी । बूस्टर डोज हेतु 86 सेंटर बनाए गए हैं। कल जनपद कानपुर नगर के शहरी क्षेत्रों में 87 सेंटरों पर 12950 वैक्सीनेशन डोज तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 80 सेंटरों में 11550 वैक्सीनेशन डोज लगाई जायेगी । कुल 167 सेंटरों मे 24350 डोज वैक्सीनेशन लगाई जाएगी ।
2022-04-10
