दो मासूम बहनों को अगवा कर के लिए जा रहे युवक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा

युवक की ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई, ग्रामीणों ने उपरोक्त युवक को डायल 112 पुलिस के किया हवाले

शिवली कानपुर देहात।वो मासूम बहनों को अगवा कर के लिए जा रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उपरोक्त युवक को पकड़ने के बाद उत्तेजित ग्रामीणों ने पहले उसकी जमकर धुनाई की बाद में उसे डायल 112 पुलिस बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मासूम दोनों बहनों के परिजनों ने शिवली पुलिस को उपरोक्त युवक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने के लिए तहरीर भी दी गई है

प्राप्त जानकारी के आधार पर शिवली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मारग मैंथा निवासी शुभम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी दो मासूम भतीजी घर के बाहर खेल नहीं थी जिन्हें एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ लिए जा रहा था जैसे ही वह मासूम बच्चियों को लेकर नहर पुल के पास पहुंचा वैसे ही स्थानीय ग्रामीणों ने अज्ञात युवक द्वारा मासूम बच्चियों को ले जाते हुए देख कर शक के आधार पर उपरोक्त युवक से उपरोक्त युवक से पूछताछ की गई स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पूछताछ किए जाने से घबराया युवक बच्चियों को छोड़कर भागने लगा जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तत्पश्चात उत्तेजित ग्रामीणों ने उसकी पहले जमकर धुनाई की बाद में उसे डायल 112 पुलिस बुलाकर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। खबर लिखे जाने तक शुभम गुप्ता ने उपरोक्त संबंध में शिवली पुलिस को एक लिखित तहरीर दी है शिवली पुलिस पूरे मामले की काफी गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *