हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवादारों द्वारा विभिन्न शहरों में भीषण गर्मी के मौसम में शीतलजल की सेवा हेतु हरे माधव प्याऊ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुभारंभ किये जा रहे हैं, कानपुर नगर में भी शीघ्र ही हरे माधव प्याऊ शुरू किया जाएगा यह जानकारी हरे माधव सत्संग समिति के दयाल सिंह ने दी।दयाल सिंह ने बताया कि कानपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गुमटी नम्बर 5, गोविन्द नगर, बर्रा, पी रोड़, रेलवे स्टेशन, मेजर सलमान खान बस स्टैंड टाट मिल पर हरे माधव प्याऊ शुरू किया जाएगा।

2022-04-11
