कानपुर
घर में घुस कर की मारपीट,कई लोग हुए घायल
चकेरी के सनिगवां इलाके में रहने वाले कन्हैया राजपूत पुत्र जागेश्वर राजपूत को घर में घुसकर अजय नामक व्यक्ति जो दहेली निवासी है व उसके रिश्तेदार चंद्रशेखर शिवम अजय का छोटा भाई वह कुछ अज्ञात लोग घर पर आये और मारपीट की । जिसके चलते कन्हैया राजपूत वा उनकी माता बहने भी घायल हो गई । साथ ही परिवार को जान से मारने की धमकी दी । जब गांव के लोग शोर शराबा सुनकर आए तो वह लोग घर से बाहर निकले और फरार हो गए । प्रार्थी ने चकरी थाने में इस मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मेडिकल करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है ।
