मिशन शक्ति अभियान के तहत एटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
साथ ही कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का भी किया गया रियलिटी चेक
कानपुर-कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत एण्टीरोमियो टीम द्वारा पार्क, मन्दिर आदि सार्वजनिक स्थानों के आसपास महिलाओं व बच्चियों से वार्ता कर आपातकालीन नम्बरों की जानकारी देकर जागरुक किया गया व सन्दिग्ध व्यक्तियों को चैक किया गया
साथ ही पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना के निर्देशानुसार समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में बैंक के सीसीटीवी, फायर अलार्म व अन्दर-बाहर संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करने का संघन अभियान के तहत चेक किया जा रहा है

