महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई

कानपुर l कस्बे के लोहिया नगर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती धूमधाम से मनाई कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया।
भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष मुकुल पांडे ने कहा कि समाज में फैली महिला विरोधी कुरीतियों, उनके शोषण के खिलाफ आवाज उठाने वाले 19वीं सदी के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के प्रयासों को हमेशा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व योगदान की तरह याद किया जाता है। ज्योतिबा फुले एक समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता हैं। ज्योतिबा फुले ने अपना पूरा जीवन महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, बाल विवाह को रोकने, विधवा विवाह का समर्थन करने में लगा दिया।मंडल महामंत्री, आयुष दुबे , मोनू चक , मयंक मिश्रा, मोहित तिवारी, रिंकू शर्मा, अर्पित गुप्ता, मोहित सचान, योगेंद्र शर्मा, अजय गुप्ता , शिवम यादव,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *