कानपुर। राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज, प्रदेश प्रचार मंत्री व गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष फहीम खान मुख्यमंत्री से गोरक्षनाथ पीठ में मुलाकात कर दुबारा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए सीजनल अमीनो व अनुसेवकों के विनियमितीकरण के सम्बंध में मांग पत्र सौंपा और साथ में बाके बिहारी जी मथुरा का प्रसाद भी सौंपा । जिस पर मुख्यमंत्री जी के द्वारा विनियमितिकरण के सम्बंध में सकारात्मक अस्वासन देते हुए प्रकरण को गंभीरता से लिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा की बर्षो से सीजनल अमीन व अनुसेवक विनियमितिकरण की मांग कर रहे है| मुख्यमंत्री के आश्वासन पर विनियमितिकरण की उम्मीद जगी है!
वहीं प्रदेश महामंत्री दीपक भारद्वाज ने कहा की हम मुख्यमंत्री जी के आश्वासन पर आशान्वित है निश्चित ही हमारी मांग मुख्यमंत्री जी के स्तर से पुरी होगी|प्रदेश प्रचार मंत्री व गोरखपुर मण्डल के अध्यक्ष फहीम खांन ने कहा की जब जब मुख्यमंत्री जी गोरखपुर आयेगे हम उनसे सीजनल अमीनों व अनुसेवकों के विनियमितिकरण की तरफ उनका ध्यान आकर्षित करने का काम करेंगे|
आज के कार्यक्रम में राजमंगल यादव, कौशलेंद्र तिवारी, नन्दलाल सिंह , तूफानी प्रसाद, हरिओम शर्मा, गजेन्द्र पाण्डे, अनिरुद्ध यादव, भोला यादव, रामदयाल, सुरेश मणि आदि भारी संख्या में सीजनल अमीन व अनुसेवक उपस्थित थे।
2022-04-11
