वास्तविक स्वरूप में लाने हेतु,लिखित माँग पत्र दिया

गोविन्द नगर के विधायक सुरेन्द्र मैथानी नें गोविन्द नगर विधानसभा स्थित मामा तालाब के आगे,और पक्का तालाब मसवानपुर के ठीक बीच में इस्थित,सदियों पुराने तालाब पर, भू-माफियों के अवैध कब्जों के सम्बन्ध में मा. श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज, मा. मुख्यमंत्री,जी को जनहित में,क़ब्ज़ा मुक्त हेतु,तालाब को उसके वास्तविक स्वरूप में लाने हेतु,लिखित माँग पत्र दिया।

पत्र में विधायक ने कहा कि, सर्वप्रथम आपका बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद कि, आपने मेरे पिछले विधायक के कालखण्ड में, मेरे आग्रह के उपरान्त, मसवानपुर स्थित विलुप्त हो रहे मामा तालाब के प्रकरण पर जनता के हित में, हस्तक्षेप करने के बाद, संवैधानिक रूप से उक्त तालाब को जनता को समर्पित करने के लिये आपना आशीर्वाद मुझे प्रदान किया।और जनता को मामा तालाब 2021 में प्राप्त हो गया था।जिस पर KDA द्वारा विधानसभा चुनाव पूर्व ही,उसका भूमि पूजन भी कर दिया था,अब कार्य प्रगति की आवश्यकता है।
विधायक ने मा. मुख्यमंत्री जी कहा कि, मै पुनः आपसे आग्रह सहित निवेदन करता हूँ कि, ग्राम मसवानपुर के निवसियों की मामा तालाब के थोड़ा आगे, सदियों पुराने तालाब पर भू-माफियों के कब्जे से सम्बन्धित समस्या है। जो समस्या जनहित में जायज है। क्षेत्र में उक्त तालाब से लगभग 50 हजार से अधिक जनसंख्या लाभन्वित हो रही थी। परन्तु अब तालाब विलुप्त होने की कगार पर है।
विधायक ने बताया कि, पूर्व में इस प्रकरण में तत्कालीन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर नेहा शर्मा जी कानपुर नगर(वर्तमान ज़िलाधिकारी)ने इस प्रकरण पर कार्यवाही करते हुये, सम्बन्धित विभाग/अधिकारियों को आदेशित भी किया था। जिसकी छायाप्रति संलग्न है।
विधायक ने पत्र के साथ में 2013 मे हुई कार्यवाही से सम्बन्धित दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्नक करते हुये, मा. मुख्यमंत्री जी से कहा कि, जनहित में प्राकृतिक जल संचयन एवं भू-गर्भ जल प्रदूषण मुक्त हेतु भी उक्त तालाब से सम्बन्धित कार्यवाही करके, प्राकृतिक एवं जनहित तथा आने वाली पीढ़ी के भी हित में, उसके वास्तिवक स्वरूप में लाने की कृपा करें।
विधायक ने कहा कि,जिस प्रकार मामा तालाब को जनहित में,पिछले वर्ष दिलाया था,उसी प्रकार अब फिर, हर हाल में,उक्त दूसरे तालाब को भी,भूमफ़ियाओं से ख़ाली कराकर जनता को दिलायेंगे।
उक्त सम्बंध में पूर्व में विधायक जी द्वारा,ज़िलाधिकारी कानपुर नेहा शर्मा जी को ,उक्त प्रकरण पर,सछ्यों सहित आवश्यक कार्यवाही हेतु,मौखिक तथा लिखित पत्र भी दिया गया था।
उक्त अवसर पर नगर पार्षद दीपक सिंह,मनीष अग्रवाल,अभिनव दीक्षित,मोनू सिंह भी उपस्थित थे।
-विपिन दुबे
कार्यालय प्रभारी, गोविन्द नगर विधानसभा, कार्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *