एक और लाकर से 35 लाख रुपये के जेवर चोरी का आरोप

सेंट्रल बैंक के एक और लाकर से 35 लाख रुपये के जेवर चोरी का आरोप, संदेह की नजर से देख रही पुलिस
Mon, 11 Apr 2022
कानपुर में सेंट्रल बैंक की कराची खाना शाखा के एक और बैंक लाकर से 35 लाख रुपये के जेवर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।

जनरलगंज निवासी राजा बेटी ने सोमवार को लाकर खोला था। हालांकि इस मामले को संदेह की नजरों से देखा जा रहा है, क्योंकि पुलिस व बैंक अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता ने पहले दोपहर दो बजे लाकर खोलकर देखा तो कुछ नहीं कहा। बाद में दोबारा से लाकर रूम में गई तो चोरी का आरोप लगा दिया। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पीड़िता की ओर से इस दावे को गलत बताया जा रहा है। उनके मुताबिक तीन सोने के हार और चार जोड़ी कंगन चोरी गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *