उन्नाव: निलंबित उपनिदेशक सूचना पर दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने कराए बयान, दोहराए आरोप
Mon, 11 Apr 2022
उन्नाव मेंउप निदेशक सूचना पर कराए गए छेड़छाड़ के दर्ज मुकदमे में सूचना विभाग में कार्यरत महिला कर्मी ने सोमवार को न्यायालय में 164 (कलमबंद) में बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने आरोप दोहराए हैं।
सूचना कार्यालय की महिला कर्मचारी ने बीते गुरुवार (सात अप्रैल) को सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उन्नाव में आहरण वितरण अधिकारी का काम देख रहे उपनिदेशक सूचना कानपुर सुधीर कुमार ने सूचना कार्यालय में पांच अप्रैल को पुरुष कर्मचारियों के साथ नशेबाजी की थी। उसके बाद उनसे अभद्र हरकत कर छेड़छाड़ की थी। मामले की विवेचना कर रहे दारोगा वीरेंद्र कुमार ने सोमवार को पीड़िता को कलमबंद बयान कराने के लिए न्यायालय ले गए। वहां पीड़िता ने महिला न्यायिक अधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराए। पीड़िता ने घटना के समय मौजूद कार्यालय में मौजूद पुरुष कर्मियों के नाम और पूरा घटनाक्रम न्यायिक अधिकारी को बताया। विवेचक ने बताया कि बयान के बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।
