कैबिनेट मंत्री ने भटौली के दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना

कानपुर देहात में रूरा के भटौली स्थित मां दुर्गा मंदिर के 39वें वार्षिकोत्सव पर अखंड पाठ के साथ राम राज्याभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने शामिल हो मातारानी की पूजा अर्चना की और माथा टेका।

नवरात्र के पावन अवसर पर रूरा के भटौली स्थित मां दुर्गा मंदिर का 39वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पुष्प, फल, मिठाई आदि अर्पित करने के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मन की गंदगी दूर होती है और सुन्दर विचारों का जन्म होता है। अखंड पाठ का विराम होने पर राज्या भिषेक हुआ। उपस्थित भक्त सुंदर भजनों पर जमकर झूमे। सूर्य कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार को हवन में पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर दिनेश पालीवाल, अकबरपुर चेयरमैन ज्योत्सना कटियार, बउआ त्रिवेदी, गऊदान सिंह, शुभम शुक्ला, बड़े मिश्र, दीपू मिश्रा, रिंकू मिश्र, बउआ मिश्रा, रजत मिश्रा, शिखर पांडेय, कल्लू अग्निहोत्री, गप्पू तिवारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *