कानपुर में 2 छात्र गुट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद उनके बीच सड़क पर जमकर संग्राम हुआ। छात्रों ने एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाए वही उनके बीच जमकर बेल्ट चलीं। छात्रों के बीच संग्राम होता देख सड़क पर हड़कम्प मच गया। इस दौरान कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना डीएवी कॉलेज के बाहर की है। जहां हाई स्कूल की परीक्षा देने के बाद दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। विवाद के बाद छात्र गुट आपस में भिड़ गए और उन में जमकर मारपीट हुई।
2022-04-12
