यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ़ कानपुर के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी से कार्यालय में मुलाकात

कानपुर,यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ़ कानपुर का एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी से कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया कि अपने वाले 15 एवं 17 अप्रैल को मसीह समाज के विशेष पर्व गुडफ्राइडे एवं ईस्टर (पुनरूत्थान दिवस के अवसर पर पूरे शहर में जगह-जगह चर्चा एवं अराधनालायों में विशेष आरधना, प्रार्थना सभाएं की जायेगी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मसीह समाज अपने इन पर्वो पर जिला प्रशान से शांति, सुरक्षा एवं सहयोग की माँग करता है। ताकि कानपुर शहर का पूरा मसीह समाज अपने पर्वो को शांति और उल्लास के साथ मना सके साथ ही साथ प्रतिनिधि मण्डल ने बीते वर्षों में प्रशासन के द्वारा मसीह समाज को मिलने वाले सहयोग का वर्णन करते हुए जिला प्रशासन की सराहना एवं धन्यवाद दिया।यूनाइटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर के प्रतिनिधि मण्डल में कमेटी के आध्यक्ष पादी जितेन्द्र सिंह, पादी संजय आल्विन, पादरी पप्पू यादव, पादरी अनिल गिलवर्ड, पादरी रवि कुमार, पादी हैसी सिंह, पादरी सैमसन मसीह, पादरी आनन्द मसीह, पादरी इन्द्र कुमार, भाई राजीव जैकब, भाई नोएल जार्ज, पादरी शैमुअल सिंह पादरी पारस नाथ इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *