लॉकर पीड़ितों को 72 घण्टे में मिले इंसाफ मिले, रीजनल मैनेजर विजय सिंह से मिली लॉकर चोरी न्याय संघर्ष समिति

कानपुर सेंट्रल बैंक में लॉकर चोरी मामले में पीड़ितों को इंसाफ मिले अन्यथा हम मजबूर होंगे कि, आपके घर जाकर आपके परिवार को बताएं कि, आप डकैत हैं और मासूमों के बैंक लॉकर लूट कर आपका पेट पाल रहे हैं। ये चेतावनी लॉकर चोरी न्याय संघर्ष समिति के संयोजक सिद्धार्थ काशिवार ने पांडु नहर के रीजनल मैनेजर विजय सिंह को दी। सिद्धार्थ काशिवार ने कहा कि, जब तक पीड़ितों को इंसाफ नही मिल जाता हम चैन से नहीं बैठेंगे और बैंकों में काम बंद भी करवाएंगे। शहर में बैंक लॉकर चोरी मामले में पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। लॉकर चोरी न्याय संघर्ष समिति ने पांडु नगर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में प्रदर्शन किया। और न्याय की मांग की
वहीं घण्टों इंतज़ार के बाद आए आर एम ने दो टूक कहा कि वे स्वागत समारोह में गए थे। इस मौके पर अभिमन्यु गुप्ता, पवन गुप्ता व सभी सदस्य और पीड़ित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *