तकनीकी सहायता हेतु अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता निचली गंगा के अधिकारी करेंगे जांच

कानपुर नगर l मुख्य विकास अधिकारी,डॉ0 महेंद्र कुमार द्वारा आज विकास खंड सरसौल में जिला पंचायत द्वारा विकसित की जा रही सैबसी झील का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर कार्य चल रहा था। निरीक्षण के समय अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा बताया गया कि यह काफी बड़ी झील है इसके एक भाग को जिला पंचायत द्वारा विकसित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि झील के दूसरे भाग को ग्राम पचायत से मनरेगा में खुदाई का कार्य कराया जाए। झील के चारो ओर पंचवटी के पौधे यथा बरगद, पीपल, जामुन आदि के पेड़ लगवाए जाएं। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई एवं अधिशासी अभियंता निचली गंगा नहर मौके पर जा कर अपने तकनीकी दृष्टिकोण से review कर लें।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि वह अभियंता के माध्यम से एस एस सी झील के छायाचित्र एवं नक्शा काट कर प्रस्तुत करें।
सैबसी झील की गहराई सही तरीके से कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *