बिकरू कांड : तीन लेखपालों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश

बिकरू कांड : तीन लेखपालों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश, रिटायर्ड पर कार्रवाई के राज्यपाल से मांगी अनुमति
Wed, 13 Apr 2022
कानपुर के बिकरू कांड मामले में अपने कार्य को सही तरीके से न करने के दोषी पाए गए तीन लेख पालों पर कार्रवाई करते हुए वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए गए। कानपुर देहात के एक सेवा निवृत लेखपाल पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी गई है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।

बिकरू कांड के बाद कई लोगों की जमीनों पर कब्जे के मामले सामने आए थे। इस पर शासन के आदेश पर एसआइटी ने जांच की। जांच के दायरे में राजस्व के कई कर्मचारी शामिल थे जिसमें नौ लेखपालों को एसआइटी ने दोषी माना था। आरोप था कि इन लोगों ने विकास दुबे के प्रभाव में अपना कार्य कानूनी तरीके से नहीं किया, जिसके बाद प्रशासन ने भी लेखपालों की भूमिका की जांच की।

एडीएम वित्त एवं फाइनेंस दयानंद प्रसाद ने बताया कि लेखपाल रिषभ दुबे, सुशील कुमार द्वितीय और अनिल कुमार को दोषी मानते हुए उनकी वेतन वृद्धि रोकी गई है । लेखपाल रामेश्वर और बालादीन चार साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके है जबकि लेखपाल रामकिशोर और कानपुर देहात में तैनात लेखपाल कमलेश कुमार की मौत हो चुकी है, लेखपाल रवि प्रकाश को जांच के बाद बहाल किया गया था। एक अन्य सेवानिवृत्त लेखपाल प्रकाश नारायण के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी गई है क्योंकि इनकी सेवा निवृत्ति चार साल के भीतर हुई है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *