डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का 131 वी वर्षगांठ

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का 131 वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन

कानपुर, जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण अनुसूचित जाति विभाग के तत्वधान में जिला अध्यक्ष सुनील बाल्मीकि के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति में इस वर्ष 2022 में भी संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का 131 वी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया ! तथा कानपुर शहर की समस्त अंबेडकर प्रतिमाओं को गंगा जल दूध से जलभिषेक कर माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें नमन किया ! और जिला अध्यक्ष सुनील बाल्मीकि ने कहा हर वर्ष के रूप में यह साल भी बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की भव्य यात्रा निकालकर कानपुर शहर पर दलितों की एक अलग संखला के नाम पर संदेश देने का काम बाल्मीकि समाज के लोग कर रहे हैं ! बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी संविधान निर्माता और देश के प्रथम कानून मंत्री के रूप में देश को आगे ले जाने का कार्य किया है हम अंबेडकर विचारधारा के लोग हैं आगे भी उनकी विचारधारा पर चलते रहेंगे
शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष सुनील बाल्मीकि, दिनेश दीक्षित, मुकेश पांडे, बबलू आदिव्यचौराहुल मूल त्रिवेदी, धीरेन्द्र गुनेरिया, अँटू बाल्मीकि, किशन दरोगा, विक्की, धीरज तांबे, ऋषभ, धर्मेंद्र भारती, अमरनाथ बाल्मीकि, इत्यादि लोग रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *