कानपुर में छात्रवृत्ति की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्या परिषद के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी के पदाधिकारियों का कहना है कि समाज कल्याण विभाग की ओर 2 महीने पहले ही छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति का फॉर्म वेरिफाइड किया जा चुका था लेकिन अब तक उनकी छात्रवृत्ति उनके खातों में नहीं पहुंची है जिसको लेकर उनके आगे समस्या हो रही है । जिसको लेकर आज हमने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति को दिया जाए यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे l
2022-04-13
