चकेरी। बुधवार की दोपहर किसान नगर मंडी से छः मवेशी लादकर उन्नाव जा रहा पिकअप का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर जाजमऊ के चेकपोस्ट पर पलट गया। गलीमत रहीं हादसे में चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए।
जाजमऊ इलाके का रहने वाला चालक रेहान ने बताया कि किसान नगर की बाजार से छः मवेशी लेकर उन्नाव के गहरा एक सिलाटर हाउस जा रहा। तभी जाजमऊ के चेकपोस्ट पहुंचते ही पिकअप का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में लदे मवेशी जख़्मी हो गए और क्लीनर के मामूली चोटे आई हैं। वही हादसे के बाद जाम लगता देख इलाकई लोगों ने पुलिस को सुचना दिया। पुलिस ने क्रेन की मदद पिकअप को वहां से हटवाया जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
सूत्रों से जानकारी मिली कि किसी मवेशी का मेडिकल नहीं था और मवेशी अवैध रुप से सिलाटर हाउस पहुंचाई जा रहीं थी। जानकारी के अनुसार रात-दिन अवैध रुप मवेशीयों की सप्लाई की जाती हैं और जगह-जगह पीआरवी 112 के पुलिस जवान 50 से 100 रुपये का टोकन लेकर वाहन पास करवाते है। आपको बता दें कि हाल में ही पीआरवी 0786 का मवेशी लदी वाहन से वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए पीआरवी के स्टॉफ को निलंबित कर दिया था।
2022-04-13
