भीमराव अंबेडकर जी की 121 वी जयंती

आज दिनांक 14 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 121 वी जयंती पर पार्षद सुनील कनौजिया द्वारा जूही बम्बुरहिया स्थित धोबी तालाब में गंदे पानी के बीचो बीच खड़ी बाबा साहब की प्रतिमा पर पानी में घुसकर बाबा साहब अमर रहे के जय घोष और नारे के साथ माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया इस अवसर पर पार्षद सुनील कनौजिया ने कहा कि देश को नई दिशा लोगों को समान जीवन जीने का अधिकार देने वाले बाबा साहब की प्रतिमा की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं गया है अपने आप को दलितों की बेटी कहने वाली बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती चार बार सत्ता में काबिज रही उसके बाद भी उन्होंने दलितों के भगवान की इस प्रतिमा पर कभी ध्यान नहीं दिया वर्तमान सरकार जो झूठा दलित प्रेम का दिखावा करती रही उसने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर तभी अपनी नजर नहीं डाली पार्षद सुनील कनौजिया ने कहा कि इस वर्ष जूही के समस्त दलित समाज के लोगों ने अपना लिया है कि पूरे शहर ही नहीं पूरे प्रदेश में बाबा साहब की प्रतिमा को सम्मान दिलाया जाने के लिए भिक्षा मांगो अभियान की शुरुआत करेंगे ताकि अगले वर्ष यहां के लोगों को बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के लिए गंदे और मजबूत भी पानी में ना घुस ना पड़े पूरे प्रदेश में भिक्षा मांगू अभियान के तहत समस्त दलित संगठनों को समस्त बाबा साहब के अनुयायियों को यह आग्रह किया जाएगा कि बाबा साहब की प्रतिमा के चारों तरफ मनोहारी दृश्य तथा बाबा साहब के पहुंचने तक मार्ग बनाए जाने का सहयोग दें ताकि दलितों के ईश्वर की यह दुर्दशा न रह सके कार्यक्रम में प्रमुख सनी कनौजिया विजय कनौजिया सरवन कनौजिया कबीर कनौजिया अमर कनौजिया रवि कनौजिया रोहित कनौजिया संजय कनौजिया अनिल कनौजिया हर्ष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *