कानपुर l आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने हरि हर नाथ शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क के डेवलपमेंट के लिए परिवर्तन संस्था के पदाधिकारियों को मौके पर आमंत्रित किया।और उनके साथ पूरे पार्क में डेवलपमेंट की योजना पर ,टेक्निकल जानकारी का आदान प्रदान करते हुए, उक्त पार्क के कार्य प्रगति में, सहयोगी बनने का आग्रह किया।
विधायक ने कहा कि शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क के डेवलपमेंट की आज कार्य योजना को लगभग लगभग अंतिम रूप दिया गया।
अब इस पर बजट स्वीकृत कराकर,ऐतिहासिक सेंटर पार्क का निर्माण जनहित में होगा।
और इसी प्रकार अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी शेष पार्कों को भी, हर हाल में सुंदरीकरण करा कर, जनता को समर्पित करने का संकल्प है।
जिससे नौजवान एवं बच्चे तथा बुजुर्ग और महिलाएं भी अपने स्वास्थ्य और आनंद का भी लाभ उठा सकें।
विधायक ने कहा कि लगभग एक लाख से ज्यादा लोग आसपास के, सुबह शाम वॉकिंग करके, स्वास्थ्य लाभ ले सके।इसकी शुरुआत पिछले कालखंड में उक्त पार्क की बाउंड्री वाल कंप्लीट करा कर अपने संकल्प को प्रारंभ किया था।
विधायक ने बताया कि उ
क्त पार्क में ओपन जिम, पाथवे, ग्रीन बेल्ट, छठ मैया के पूजा स्थल, देसी अखाड़ा, मुक्केबाजी का रिंग मंच, लाइटों के टावर, सेल्फी पॉइन्ट, बच्चों के झूले तथा वाईफाई सिस्टम आदि लगवा कर, इस पार्क को मोती झील पार्क के विकल्प के रूप में जनता को समर्पित करेंगे।इसके साथ ही पूर्व के जो भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का स्थान है, उसको यथावत रखा जाएगा। उसमें किसी भी प्रकार की कोई भी छेड़छाड़ कर, कोई नई डिजाइन नहीं बनाई जाएगी।यानी पूर्व में इस पार्क का जिस प्रकार से बच्चे नौजवान महिलाएं बुजुर्ग आनंद ले रहे थे उस प्रकार का आनंद भी वह लोग लेते रहेंगे।
उक्त योजना हेतु निरीक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ परिवर्तन संस्था के कोर ग्रुप के सदस्य राजेश ग्रोवर एवं अनिल गुप्ता एवं संदीप जैन एवं अमित नागरथ एवं अनूप द्विवेदी एवं गगन गुप्ता एवं सुमित मखीजा आदि लोग थे।
2022-04-14
