“आप और हम की है पुकार, शहीदों को भारत रत्न दे सरकार” को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू

कानपुर नगर आप और हम राष्ट्रीय भष्टाचार अपराध मुक्त संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बी एस बेदी के निर्देश पर जिला महासचिव रमेश सिहवानी ने ‌भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर आयोजित समारोह में आप ओर हम करें पुकार शहीदों को भारत रत्न दे सरकार की मांग को लेकर सी टी आई ‌चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान घर घर जाकर बुजुर्ग महिला पुरूषों से ‌हस्ताक्षर कराये गये । इस अवसर पर जिला महासचिव रमेश सिहवानी ने कहा कि इस सम्बन्ध में संस्था के सदस्य उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री राकेश सचान, प्रतिभा शुक्ला, अजीत सिंह पाल व विधानसभा , विधानपरिषद के सभी सम्मानित विधायक,वसभी विपक्षी दलों के नेताओं के आवास पर जाकर मांग पत्र सोपकर सहयोग मांगेगा। सिहवानी ने कहा कि 6माह पूर्व नगर निगम की महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय ने घोषणा की थी कि कातिकारियो वशहीदो के नाम पर कानपुर नगर के पार्कों के नाम करण कर उनका सुन्दरी करण किया जाएगा परन्तु आज तक नहीं किया गया, उन्होंने आगे कहा कि आप और हम राष्ट्रीय भषटाचार अपराध मुक्त संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि शहीदों को भारत रत्न से मरोण्परान्त सम्मानित किया जाएं इसके लिए हर रविवार को उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आवास पर हस्ताक्षर से भरा मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति व राज्य पाल को सम्बोधित सोपकर इसकी शुरुआत करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि संगठन कानपुर नगर के नवीन मार्केट का नाम शहीदे ए आजम भगत सिंह मेट्रो स्टेशन , फूलबाग के मेट्रो स्टेशन का नाम शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी मेट्रो स्टेशन रखने की मांग करेगा ।और इस मांग पत्र को कानपुर नगर वंदेमातरम के सांसदों को भी मांग पत्र सौंपा जाएगा मांग पत्र मे हस्ताक्षर करने वालों में मुख्य रूप से सवश्री आशा नेगी मनमोहन सिंह मधुबाला सिंह शशि श्रीवास्तव शालिनी कौशिक अरविंद वर्मा गोविन्द सिंह गोपाल सक्सेना आशीष जैन विकास कुशवाहा, नरेंद्र झा गगन दीप कौर आशुतोष सिंह ‌आदि प्रमुख रूप से शामिल थे, हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम के संयोजक/जिला महासचिव रमेश सिहवानी के नेतृत्व में 600हस्ताक्षर किये गये l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *