जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा “जय जय भीम”, बाबा साहेब की जयंती पर माल्यार्पण, भीम भोज का आयोजन

कानपुर l जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर शहर में जगह-जगह शोभा यात्रा भीम भोज गोष्ठी का आयोजन किया गया युवा बुजुर्ग महिलाओं ने बाबा साहेब की किए गए कार्यों को लोगों को बताया इसी प्रकरण युवा सामाजिक संस्था कानपुर नगर द्वारा फजलगंज स्थित प्रधान कार्यालय पर भण्डारे का आयोजन किया गया युवा सामाजिक संस्था कानपुर नगर द्वारा आज डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर फजलगंज गड़रियन पुरवा में एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया इसके पूर्व कार्यक्रम में सम्मिलित सपा कैंट विधायक मोहम्मद हसन रुमी तथा भोजपुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी समाजसेवी प्रदीप कुमार गुप्ता सोनू द्वारा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व समाज को भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान के अंतर्गत दिलाये गये अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए गए इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राकेश सिद्धार्थ द्वारा पदाधिकारियों के साथ विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया कार्यक्रम में पूर्व प्रवक्ता चन्दन गुप्ता सुनील यामाहा सौरभ पाण्डेय संजय पाटिल रिंकू साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *