कानपुर में कमिश्ननेट लागू होने के बाद जिले से अपराध खत्म करने के बड़े बड़े दावे किए गए थे फिर भी बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा है खुलेआम बाइक सवारों ने शराब की दुकान के सेल्समैन के साथ कट्टे की बट से हमला करके 2 लाख 36 हजार कैश का बैग उड़ा ले गए.
पूरा मामला कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लल्लन पुरवा का है जहां पर शराब की दुकान में काम करने वाला धर्मेंद्र सेल्समैन कल्यानपुर के केशवपुरम स्थित दुकान बंद करके अपने मालिक के घर नवाबगंज जा रहा था तभी घात लगाए लुटेरों ने सेल्समैन के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया सेल्समैन लहूलुहान होकर गिर पड़ा बाइक सवार लुटेरों ने मौका देख सेल्समैन का बैग लेकर मौके से फरार हो गए सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है आसपास के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे और केशवपुरम स्थित दुकान के सीसीटीवी कैमरों में कई संदिग्ध युवक कैद हुए है.पुलिस इन युवकों की तलाश कर रही है वही नवाबगंज पुलिस ने पीड़ित सेल्समैन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है l
