कानपुर देहात में कोल्ड स्टोरेज मालिक ने आलू व्यापारी के 5 हज़ार आलू के बोरो का किया गबन..जिसकी कीमत 50 लाख……इंसाफ की आस में अधिकारियों की चौखटों के चक्कर काट रहा किसान……कहा आत्महत्या आखरी विकल्प
— कानपुर देहात में एक कोल्ड स्टोरेज मालिक आलू व्यापारी के 5 हज़ार आलू के बोरे डकार गया उसे डरा धमका के कोल्ड स्टोरेज से भगा दिया आलू व्यापारी हैरान परेशान होकर अधिकारियों की चौखटों के चक्कर काट रहा है पुलिस तमाशबीन बनी है अब पुलिस की खामोशी की वजह भी सुन लीजिए दरअसल कोल्ड स्टोरेज मालिक भाजपा का महामंत्री है गौरतलब है कि महज 4 दिन पहले एक किसान ने इसी तरह परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी
— पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगाता ये शख्स अजमेरी है अजमेरी अकबरपुर क्षेत्र का रहने वाला है और अजमेरी आलू का कारोबार करता है और आलू का व्यापार कर अपना ओर अपने परिवार का जीवन यापन करता है आज कल आलू व्यापारी अजमेरी और उसका परिवार भुखमरी की कगार पर है दरअसल अजमेरी ने अपनी पूरी आलू की फसल पूरे 5 हज़ार आलू के बोरे रूरा कोल्ड स्टोरेज में रक्खे थे ओर इस उम्मीद में था कि आलू के दाम बढ़ने पर वो अपना आलू कोल्ड स्टोरेज से निकाल कर बेचेगा लेकिन रूरा कोल्ड स्टोरेज मालिक राम जी गुप्ता की नीयत में फितूर आ गया और राम जी गुप्ता ने आलू व्यापारी अजमेरी के 5 हज़ार आलू के बोरे बेच कर मोटी रकम डकार गया आलू व्यापारी अजमेरी ने जब कोल्ड स्टोरेज में रक्खे अपने आलू मांगे तो दबंग कोल्ड स्टोरेज मालिक राम जी गुप्ता ने आलू व्यापारी अजमेरी को मार पीट कर भगा दिया
— अजमेरी ( पीड़ित आलू व्यापारी )
— आलू व्यापारी अजमेरी अब इंसाफ की आस में अधिकारियों के चक्कर काट रहा है इस बीच आलू व्यापारी अजमेरी को पता चला कि कोल्ड स्टोरेज मालिक राम जी गुप्ता ने आलू व्यापारी अजमेरी पर रूरा थाने में साठ गाठ करके 406 ओर 506 आई पी सी की धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करा दिया आलू व्यापारी अजमेरी की सुनने वाला कोई नही बात जब मीडिया के संज्ञान में आयी तो पता चला कि रूरा कोल्ड स्टोरेज मालिक राम जी गुप्ता भाजपा का महामंत्री है तस्वीर एकदम साफ हो गयी कि पुलिस क्यो मौन है गौरतलब है कि इसी तरह की लापरवाही के चलते महज़ 4 दिन पहले रसूलाबाद में एक किसान ने आत्महत्या कर ली थी और शायद कानपुर देहात पुलिस प्रशासन रसूलाबाद की घटना का एक्शन रीप्लेय देखना चाहता है
