सत्ती चौराहे छावनी के द्वारा बालाजी का ‌दो दिवसीय महोत्सव

बालाजी सत्संग समिति सत्ती चौराहे छावनी के द्वारा बालाजी का ‌दो दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन सर्किट हाउस के पास से शोभायात्रा में 11सौ महिलाओं ने कलश सर पर रख कर झूमते गाते ,श्री हनुमान जी चले न राम के बिना,राम जी न चले बिना हनुमान के बिना के गीत गाते हुए बाबा का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर मंदिर के महंत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । शोभायात्रा सर्किट हाउस जयपुरिया कासिग होकर वापस ‌सत्ती चौराहे वापस मंदिर परिसर में समाप्त हुई। शौभायात्रा में मुख्य रूप से भगवान गणेश जी, भगवान शिव पार्वती, राधा कृष्ण, भगवान राम लक्ष्मण हनुमान सीता की झांकी आकर्षण का केंद्र थी, जगह जगह पर शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत फूलों की वर्षा कर के किया आरोग्य धाम के वरिष्ठ सर्जन डॉ हेमन्त मोहन व डॉ सन्ध्या मोहन की टीम व कनिका हासपीटल हर्ष नगर के फेंको नेत्र सर्जन डॉ शरद बाजपेई की टीम मरीजों की आंखों की जांच कर उनको उचित परामर्श देंगी, रात्रि में श्याम सखा मंडल के कलाकारों के द्वारा बाबा के भजनों का भक्तों ने आनन्द उठाया रात्रि में सुन्दर कांड का पाठ किया गया,16अपैल को बाबा का भण्डारा आयोजित किया जाएगा इस अवसर पर मुख्य रूप से सवश्री गोविन्द सिंह गोपाल सक्सेना आशीष जैन रमेश सिहवानी सिमरनजीत कौर निशा निगम जयंती यादव, श्रद्धा यादव, प्रियंका ठाकुर टोनी सिंह, नरेंद्र झा गगन दीप कौर आशुतोष सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *