कानपुर प्रेसक्लब में अपना दुखड़ा बताने हेतु वार्ता की

कानपुर 15 अप्रैल । बकटौरी पुरवा, मौजा अर्रा के केडीए द्वारा दुःखी किए गए किसानों ने आज कानपुर प्रेसक्लब में अपना दुखड़ा बताने हेतु वार्ता की।
वार्ता में उन्होंने बताया कि उनके खेत अराजी सँख्या- 343 व 345 जिसका खाता सँख्या-128 है पर सह मालिक के रूप में खेती करते चले आ रहे हैं, हमारी अराजी से लगी केडीए की कालोनियां बनी हुई हैं। इनमें रहने वाले लोग आए दिन फसल को नुकसान पहुचाते हैं, आवारा जानवर आकर फसल को खा जाते और नुकसान पहुंचा देते हैं। इनसे बचने के लिए हम लोगों ने खेत के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनवा लिया। इससे खेतों और फ़सल की सुरक्षा हो गई।
13 अप्रैल, 2022 को दोपहर 2:30 बजे केडीए के लेखपाल- अंकुर पाल् व अन्य अधिकारी अपने साथ पीएसी बल लेकर हम लोगों की अराजी पर आए और बाउंड्रीवाल के निर्माण को बिना किसी पूर्व सूचना के गिरा दिया और खेत पर रखे तसला, फावड़ा, बेलचा आदि खेती के उपकरण उठा ले गए।
किसानों ने फोन द्वारा जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि गलती से बाउंड्री गिर गई। किसानों ने रोते हुए कहा कि केडीए की गलती से हम लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया, जिसकी केडीए द्वारा भरपाई की जानी चाहिए। इस बात पर अधिकारियों ने मना कर दिया। हम लोग थाने में शिकायत करने गए तो थाने वालों ने दर्ज नहीं की।
हम लोग अपनी शिकायत और माँग को मीडिया के माध्यम से उच्चाधिकारियों व सरकार के सामने लाना चाहते हैं जिससे हमसब को उचित न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *