15 अप्रैल को श्री सालासर बालाजी मंण्डल(रजि.) अपना 25वां रजत जयंती वर्ष मना रहा है

कानपुर
आज दिनांक 15 अप्रैल को श्री सालासर बालाजी मंण्डल(रजि.) अपना 25वां रजत जयंती वर्ष मना रहा है रजत जयंती वर्ष में श्री हनुमान जन्म उत्सव के पावन पर्व पर प्रातः श्री सालासर बालाजी महराज का अभिषेक पूजन करके स्वास्तिक पूजन किया गया तत्पश्चात अध्यक्ष श्री आनंद मोदी जी ने बालाजी महाराज की आरती कर सवामणी का भोग अर्पित किया।
सायंकाल 6:00 बजे शोभायात्रा का श्री सालासर बालाजी मंदिर द्वारकाधीश रोड कमला टावर से शुभारंभ हुआ। माननीय सहायक डिप्टी पुलिस कमिश्नर श्री राहुल मिठास जी श्री सालासर बालाजी भगवान के मुख्य रथ की प्रथमा आरती करके रथ खींचकर शोभा यात्रा का श्रीगणेश किया।
शोभा यात्रा अपने पूर्व निधारित मार्गों से होते हुए काहूकोठी,जनरल गंज,हल्सी रोड,धनकुट्टी,कलेक्टर गंज ,शक्कर पट्टी,नयागंज किराना बाजार,बिरहाना रोड, फीलखाना होकर श्री सालासर मंदिर कमला टावर में पूर्ण विश्राम लिया।
शोभायात्रा में सैकडों बालाजी भक्तों उपस्थित थे जिसमें महिलाएं पुरुष बच्चे 101 ध्वजा धारी थे सर्वप्रथम गणेश जी महाराज का रथ राधा कृष्ण की झांकी राम दरबार की झांकी संत मोहन दास जी की झांकी मुख्य रथ मे श्री बालाजी महाराज विराजमान थे जगह जगह शोभा यात्रा की आरती करके का ठंडा पानी शर्बत से स्वागत कर फूलो की वर्षा की गई। शोभायात्रा में भजन मंडली द्बारा भक्ति गीत मे मेरा दिल तो दीवाना सालासर वाले पर…….. सालासर के स्वर्ण कलश लाल ध्वज लहराए……..आसरा बालाजी म्हारो-म्हारो कष्ट निवारो…….. बालाजी दयालु दिलदार को करु।- बोलो बोलो कारी मनुहार के करूं……… धारी सालासर बाला साहिबा हरि थारी ओलों आवे रे……. आदि गीतों में नाचते झूमते चल रहे थे।
शोभायात्रा में श्री नरेंद्र शर्मा(स्वागत अध्यक्ष) तिरंगा अगरबत्ती, आनंद मोदी(अध्यक्ष) मदन लखोटिया(महामंत्री) विनोद बेनीवाल(उत्सव संयोजक) निरंजन चौधरी,संतोष मित्तल, ज्ञानेंद्र विश्नोई,शिवदत्त पांण्डेय, शोभा यात्रा शहर के कई गणमान्यजन भी रहे संचालन नवीन गुप्ता,संजीव कपूर ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *