घुटने के दर्द से बेहाल योगी सरकार के मंत्री पहुंचे एलएलआर

घुटने के दर्द से बेहाल योगी सरकार के मंत्री पहुंचे एलएलआर, एक रुपये का पर्चा बनवा सामान्य मरीजों की तरह कराया उपचार
Fri, 15 Apr 2022
योगी सरकार में श्रम एवं सेवा योजन राज्यमंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी उस समय सुर्खियाें में आ गए जब वह कानपुर में एलएलआर अस्पताल में अचानक पहुंच गए। वह यहां निरीक्षण नहीं बल्कि अपने घुटने में दर्द का उपचार कराने पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री जी ने सामान्य मरीजों की तरह अस्पताल के रुल्स के मुताबिक एक रुपये का पर्चा बनवाया और संबंधिक डाक्टर के पास जाकर अपनी समस्या बताई। सरकार का मंत्री इस तरह हैलट में उपचार कराने पहुंचा तो लोगों के बीच कोतुहल का विषय बन गया और मंत्री जी की इस सादगी की चर्चाएं शुरू हो गई।

घुटने के दर्द से बेहाल श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार दोपहर 12 बजे एलएलआर अस्पताल (हैलट) के आर्थोपेडिक ओपीडी में दिखाने पहुंचे। उन्होंने आर्थोपेडिक सर्जन प्रो. संजय कुमार को बताया कि घुटने में दर्द की वजह से चलने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने मंत्री का घुटना देखा। फिर उन्हें आर्थो की ओटी ले गए। प्रो. संजय कुमार ने बताया कि मंत्री को घुटने में चोट लगी थी, जिससे घुटने में सूजन हो गई थी। उनके ज्वाइंट में फ्लूड भरने से दर्द हो रहा था। ओटी में छोटा सा चीरा लगाकर फ्लूड निकाल दिया।

सामान्य मरीजों की तरह करा इन्तजार

योगी सरकार के मंत्री ने मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी सामान्य मरीजों की तरह की पर्चा बनवाया था और अन्य मरीजों के साथ ही उपचार के लिए इन्तजार किया। जब डाक्टर ने उन्हें एमआरआइ कराने के लिए बोला तब भी वह सामान्य मरीज की तरह ही अस्पताल के दिशा नर्देशों का पालन करते हुए जांच कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *