कानपुर बीते रविवार को देर रात थाना चमनगंज अंतर्गत सुब्हान रैनी गैंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर के सड़क पर खड़े वाहनों को क्ष्तिग्रस्त कर दिया था और साथ ही साथ निकहत परवीन के घर पर भी सुब्हान रैनी गैंग ने फायरिंग कर के तोड़फोड़ की थी
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके बाद प्रार्थिनी ने थाना चमनगंज में मुकदमा पंजीकृत कराया था चमनगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नामजद अभियुक्त हमज़ा को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया बाद गिरफ्तारी के माननीय न्यायालय में अभियुक्त को पेश किया गया अन्य अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
2021-07-07
