महोबा में अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते मजदूर ने तोड़ा दम

मप्र के जिला छतरपुर थाना लवकुश नगर ग्राम मिड़का निवासी मजदूर को बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मजदूर को उसके स्वजन महोबा जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्राम मिड़का निवासी 45 वर्षीय गोपाल कुशवाहा मजदूरी कार्य करता था। महोबा जिला अस्पताल आए उसके पुत्र राजू ने बताया कि गुरुवार की देर शाम उसके पिता बाइक से लवकुश नगर काम पर जा रहे थे। तभी मिड़का तिराहे के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मध्य प्रदेश पुलिस ने दुर्घटना की सूचना फोन करते दी थी। स्वजन उसे उपचार के लिए महोबा जिला अस्पताल लेकर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *